Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर के इतिहास विषय में एक मौखिकी संपन्न की गई. कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने यह निर्देशित कर रखा है कि सभी विषयों की मौखिकी में वह स्वयं उपस्थित होंगे.

Bihar University में मौखिकी संपन्न

Bihar University इतिहास विषय में एक मौखिकी संपन्न
Bihar University इतिहास विषय में एक मौखिकी संपन्न

आज शोधार्थी संगीता कुमारी शाह की मौखिकी परीक्षा का आयोजन किया गया. उन्होंने अपना शोध कार्य पूर्व विश्वविद्यालय इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत कुमार के निर्देशन में संपन्न किया. उनके शोध कार्य का विषय ‘स्वतंत्रोत्तर कालीन मुजफ्फरपुर की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन : एक अध्ययन’ था. बाह्य परीक्षक के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तबीर कलाम उपस्थित रहे.

बाह्य विशेषज्ञ के साथ-साथ कुलपति और मानविकी शंकायाअध्यक्ष प्रोफेसर सतीश कुमार राय ने भी छात्र से कई प्रश्न किया जिसका संतोषजनक उत्तर छात्र ने प्रस्तुत किया.

Advertisements

इस अवसर पर इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रेणु कुमारी, प्रोफेसर पंकज राय, डॉक्टर गौतम चंद्र, छात्र कल्याण डॉक्टर अभय कुमार सिंह, यूजीसी एमएमटीटीसी के निदेशक प्रोफेसर राजीव कुमार झा, एलएस कॉलेज के इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर पुष्प एवं राजीव कुमार उपस्थित रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.