LS College : 125 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न, केंद्रीय कपड़ा मंत्री को आमंत्रण
June 15, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 June : LS College के 125वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की योजना बनाई गई है.
LS College : 125 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न
इसी कड़ी में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया है. प्राचार्य प्रो राय ने मंत्री श्री गिरिराज सिंह को इस आशय का अनुरोध पत्र उनके मुजफ्फरपुर आगमन पर दिया. स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए यह एक गौरवशाली क्षण होगा जब कॉलेज 3 जुलाई को अपने स्थापना के 125 वर्ष पूरे करेगा. उन्होंने कहा कि की हमलोग सौभाग्यशाली है जो इतिहास को बनते देखेंगे.

प्रो राय ने कहा कि इस अवसर पर कई कार्यक्रम होने हैं जिसमें एक भव्य समारोह भी शामिल है जहां पूर्व छात्र और वर्तमान छात्र LS College के समृद्ध इतिहास और विरासत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे. ये कार्यक्रम कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों, शिक्षको और पूर्व छात्रों को एक साथ आने और पिछले 125 वर्षों में कॉलेज की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करेंगे.
प्राचार्य प्रो राय ने ने तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने हेतु वरीय प्राध्यापको की अध्यक्षता में विभिन्न कमिटी का गठन कर दिया गया है. आयोजन समिति स्थापना दिवस समारोह के लिए उत्सव का माहौल बनाने के लिए परिसर को सजाने, संवारने पर भी काम कर रही है, तथा सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.
Bihar University में एंटी रैगिंग सेल की बैठक संपन्न https://t.co/8n1q1gyrkw #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/oKZOIECmPg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 12, 2024
प्रो राय ने कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे वर्तमान अकादमिक सत्र 2024 में कॉलेज में नामांकित छात्रों को भी स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है ताकि नव नामांकित छात्र भी कॉलेज की भव्य ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सके तथा उनमें अपने संस्थान के प्रति आदर और सम्मान का भाव विकसित हो सके.
मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो एस आर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, इं राजेश कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all