Muzaffarpur 20 June : International Yoga Day की पूर्व संध्या पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों, पीजी विभागो सहित सभी केंद्रों को योग नियमित रूप से अपनाने का संदेश दिया है.
International Yoga Day कुलपति का संदेश

कुलपति प्रो राय का यह संदेश सभी कॉलेजों में योग दिवस कार्यक्रम के दौरन छात्रों को पढ़कर सुनाया जाएगा. अपने संदेश में कुलपति प्रो राय ने इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ यानी ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को इस महाअभियान से जोड़ने के लिए अपील करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वयं व समाज के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा कर उनका सशक्तिकरण किया जा सकता है.
असगर हुसैन बने Bihar Football Association के प्रतिनिधि https://t.co/zKRzJn5Wxp #Bihar #Football #fifa #Muzaffarpur pic.twitter.com/fsgbsRDfpn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 20, 2024
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. योग के मामले में भारत विश्व गुरु है. भारत ने ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया. कुलपति प्रो राय ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया है.
Bihar University की नई रजिस्ट्रार डॉ. अपराजिता कृष्णा https://t.co/RuCSu8I9Uu #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/urKVm4kRT6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 18, 2024
कुलपति प्रो राय ने समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को कॉलेज में योग को नियमित दिनचर्या में रखने, तथा छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि अन्य खेलो की भांति अब योग आसनों की भी प्रतियोगिता होने लगी है, छात्र आसनों का नियमित अभ्यास कर उन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर अपना योग कौशल प्रदर्शित कर सकते हैं.
मौके पर कुलसचिव डॉ अपराजिता कृष्णा, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो राजीव कुमार, पीआरओ प्रो राजीव झा, प्रो बीएस राय, डॉ नवीन कुमार, डॉ विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।