Muzaffarpur News
Advertisements

कल्याणी चौक पर एक बाटा के समीप और एक हरी सभा चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर. निर्माण स्थल के आसपास की जमीन न समतल है और ना सही तरीके से ढकी गई है

Muzaffarpur 28 July : मुजफ्फरपुर स्मार्ट स्मार्ट सिटी के बेतरतीब निर्माण की धीरे धीरे कलई खुलते जा रही है. मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर कल्वर्ट का निर्माण हुआ था. कल्याणी चौक कल्वर्ट निर्माण के लिए 7 दिनों तक रास्ता को बंद भी किया गया था.

प्रीकास्ट स्ट्रक्चर से कल्वर्ट का निर्माण हुआ था दो जगहों पर. कल्याणी चौक पर एक बाटा के समीप और एक हरी सभा चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर. निर्माण स्थल के आसपास की जमीन न समतल है और ना सही तरीके से ढकी गई है जिससे आने जाने वालों और आने जाने में राहगीरों को और खासकर रिक्शा साइकिल वालों को काफी परेशानी हो रही है. कल्वर्ट के प्रीकास्ट स्ट्रक्चर और तोड़े गए सड़क के बीच में मिटटी रखी गई थी जो अब बरसात के बाद खिसक गई है या अंदर चली गई है जिससे गैप बढ़ गया है. जिसमें गाड़ियों के पहिए फंस जा रहे हैं.

इसके अलावा दुकानदारों का अतिक्रमण फिर से हो गया है. अतिक्रमण के बाद पुलिया के समीप नालों को खुला छोड़ दिया गया है. इन नालों में कभी भी कोई भी गिर सकता है. बरसात का समय है. स्मार्ट सिटी निर्माण का कार्य तो बहुत ही धीमी गति से चल रहा है. इस तरह के निर्माण से आम जनता को नुकसान पहुंचा सकती है.

Advertisements

मोतीझील में भी नालों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है और बरसात भी रुक-रुक कर हो रही है. जिसे और परेशानी हो रही है. वैसे फरड़ो नाले के उड़ाही के बाद मोतीझील में अब पहले की तरह बरसात का पानी टिकता नहीं है कई दिनों तक. बरसात के दो चार पांच घंटों के अंदर बरसात का पानी मार्केट से निकल जा रहा है.

#Muzaffarpursmartcity #Muzaffarpurnews #KalyaniMuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.