www.goltoo.in

Ranjana Memorial Chess 5 जिलों के 72 खिलाड़ी भाग ले रहे

June 22, 2024 | by Goltoo

chess

Muzaffarpur 22 June : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एवं युग सृजन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय नयनदीप नेत्रालय परिसर में आयोजित की जा रही इस Ranjana Memorial Chess प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, सारण, एवं खगड़िया जिला के कुल 72 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

Ranjana Memorial Chess

Ranjana Memorial Chess

Ranjana Memorial Chess

चार चक्रों की समाप्ति पर अमित रौनक, अभिषेक सोनू, पवन सिंह एवं शुभम कुमार 4 अंक प्राप्त कर रंजना कुमारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं ।

Ranjana Memorial Chess
Ranjana Memorial Chess:प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन आज पार्षद संजय केजरीवाल एवं शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा के बीच बाजी खेलकर हुआ

प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन आज पार्षद संजय केजरीवाल एवं शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा के बीच बाजी खेलकर हुआ । उदघाट्न सत्र में जिला शतरंज संघ के संस्थापक सदस्य प्रो आशीष कुमार, सुमन प्रसाद श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, संजीव रंजन “सोनू” , राकेश कुमार सिन्हा, आभाष कुमार, प्रो अजय कुमार, संजय कुमार, समीर सम्राट उपस्थित रहे । मंच संचालन जिला शतरंज संघ के संस्थापक सचिव राजीव कुमार सिन्हा ने किया ।

Ranjana Memorial Chess
Ranjana Memorial Chess


आज के चतुर्थ चक्र में एक अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिला जब मरियम फातिमा को सफेद मोहरों से खेलते हुए पवन सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा ।

Ranjana Memorial Chess
Ranjana Memorial Chess
Ranjana Memorial Chess


चतुर्थ चक्र के महत्वपूर्ण परिणाम इस प्रकार से रहे । अमृत रौनक (4) ने सुभाष चन्द्र सिन्हा (3) को , अभिषेक सोनू (4) ने मनीष कुमार (3) को, पवन सिंह (4) ने मरियम फातिमा (3) को , सुभाष कुमार (4) ने मो अताउल्ला खान (3) को , राजीव रंजन (3) ने अतिकेश (2) को पराजित किया ।

RELATED POSTS

View all

view all