Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 July : बीआरए Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो पीएचडी वाइवा में शामिल हुए. नए गेस्ट हाउस में जंतु विज्ञान और एजुकेशन के एक एक छात्र की पीएचडी वाइवा की इवेलुएशन कमिटी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने शोधार्थियों से रिसर्च टॉपिक से संबंधित प्रश्न भी पूछे तथा उनकी समझ और टॉपिक से संबंधित ज्ञान की गहराई का खुद भी मूल्यांकन किया.

Bihar University पीएचडी वाइवा

Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय पीएचडी वाइवा में शामिल
Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय पीएचडी वाइवा में शामिल

मौके पर कुलपति प्रो राय ने कहा कि विश्वविद्यालय रिसर्च की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है क्योंकि उच्च श्रेणी के रिसर्च ही विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि केवल डिग्री पाने या प्रोन्नति के लिए किए जाने के बजाय अनुसंधान का हमेशा समाज पर सार्थक प्रभाव होना चाहिए. अनुसंधान का अंतिम लक्ष्य नए ज्ञान और समाधान उत्पन्न करना होना चाहिए जो लोगों को विभिन्न तरीकों से लाभान्वित कर सके.

Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय पीएचडी वाइवा में शामिल
Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय पीएचडी वाइवा में शामिल

शोधकर्ता सामाजिक मुद्दों को संबोधित कर, समग्र कल्याण को बढ़ाकर और समाज पर सकारात्मक प्रभाव प्रदान देने पर ध्यान केंद्रित करके ही रिसर्च के असली उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं. कुलपति प्रो राय ने शोधार्थियों से रिसर्च टॉपिक पर क्वालिटी रिसर्च पेपर प्रकाशित करने तथा संबंधित विषय पर आगे भी काम करते रहने का निर्देश देते हुए कहा कि पीएचडी डिग्री मिलना रिसर्च का बस एक पड़ाव है.

Advertisements

मौके पर प्रो शिवानंद सिंह, प्रो प्रमोद कुमार, प्रो लक्ष्मी कुमारी साह, प्रो राजीव झा, डॉ अमर शुक्ला, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.