www.goltoo.in

Jr. Boys Football League Muzaffarpur अमित इलेवन और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच बराबरी पर

July 11, 2024 | by Goltoo

@goltoo-4

Muzaffarpur 11 July : आज दिनांक 11 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर Boys Football League Muzaffarpur में अमित इलेवन और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें शून्य शून्य से बराबरी पर रही।

Jr. Boys Football League Muzaffarpur

Boys Football League Muzaffarpur
Boys Football League Muzaffarpur

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच अमित इलेवन और जागृति फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन,पूर्व खिलाड़ी बृजेंद्र चौधरी ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , सुधीर कुमार सिंह , इरशाद मलिक,मुहम्मद नाजिर एवम अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Boys Football League Muzaffarpur
Boys Football League Muzaffarpur


खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों ने एक दूसरे पर दवाब बनाते हुए तेज खेल का प्रदर्शन किया।खेल के पूर्वार्ध में किसी भी टीम के खिलाड़ियों द्वारा गोल नही किया जा सका। मध्यांतर के बाद भी दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई।

खेल के अंत में अमित इलेवन और जागृति फुटबॉल टीमके बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर रहा।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री सुरेश महतो,मणिराज, दीपक कुमार,एवम मुहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा किया गया।

Boys Football League Muzaffarpur
Boys Football League Muzaffarpur
Boys Football League Muzaffarpur
Boys Football League Muzaffarpur

टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 12 07 24 को माउंट लिटेरा जी स्कूल और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all