Muzaffarpur News
Advertisements

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हराया।*
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हरा दिया।

आज खेले गए मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन ही बनाए जिसमें आदित्य ने 15 एवं अमान मंसूरी ने 22 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 4 विकेट,गौतम ने 1,राहुल ने 1,देवांग ने 1 एवं अरविंद ने भी 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements

जवाब में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत के लिए 98 रन बना लिए।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने नाबाद 34,शुभम ने 31 एवं अमन ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से नीतीश,अमित एवं रवि शंकर ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया।
अंपायर की भूमिका में सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे ।

वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन एवं मुरारी थे।

#Muzaffarpur #cricket Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.