Sports
Advertisements

Muzaffarpur 15 July : आज दिनांक 15 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में Muzaffarpur Football League प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में अमित इलेवन और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया जिसमें अमित इलेवन शून्य के मुकाबले 4 गोलों से विजय प्राप्त किए।

Muzaffarpur Football League

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच अमित इलेवन और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार,मुहम्मद सलाउद्दीन, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , सुधीर कुमार सिंह , इरशाद मलिक,बीरेंद्र कुमार यादव के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Muzaffarpur Football League
Muzaffarpur Football League


खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों ने एक दूसरे पर दवाब बनाते हुए तेज खेल का प्रदर्शन किया।खेल के पूर्वार्ध के 12 वे मिनट में अमित इलेवन के जर्सी नंबर 10 युग ने गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। पुनः युग के द्वारा खेल के 15 वे मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करने में सफल हुए।खेल के 25 वे मिनट में जर्सी नंबर 9 सलमान के द्वारा अपनी टीम का तीसरा किया गया।मध्यांतर तक अमित इलेवन तीन शून्य से आगे थी।

Advertisements
Muzaffarpur Football League
Muzaffarpur Football League

मध्यांतर के बाद भी दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता अमित इलेवन को मिली और अमित इलेवन टीम के जर्सी नंबर 20 प्रीत ने उत्तरार्ध के 20 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को चार शून्य से आगे कर दिए।


खेल के अंत में अमित इलेवन ने किंग कोबरा ए टीम को शून्य के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री सुरेश महतो,मणिराज, दीपक कुमार,एवम राकेश पासवान के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 16 07 24 को यंग बॉयज फुटबॉल टीम और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.