Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 July : LS College के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो राधारमण सिंह और जूलॉजी विभाग के पूर्व प्रयोगशाला प्रदर्शक श्री रघुवेश कुमार के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई. इन दोनो विगत कुछ दिनों में निधन हुआ है. सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.

LS College में शोक सभा

LS College में शोक सभा
LS College में शोक सभा


अध्यक्षता करते हुए भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी ने कहा कि प्रो राधारमण सिंह अकादमिक के साथ साथ प्रशासकीय कौशल के लिए भी जाने जाते थे तथा एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक भी रहे. वे बहुत ही मिलनसार थे तथा छात्रों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उन्होंने कहा कि श्री रघुवेश कुमार उर्फ कन्हैया बाबू बहुत ही मददगार व्यक्ति थे तथा सभी को हर संभव मदद करते थे.

उन्होंने कहा कि की वे संघ से हमेशा जुड़े रहे तथा संघ की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोकसभा में श्रद्धांजलि देने वालो में प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, प्रो फैयाज अहमद, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.