Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 August : LS College में बीसीए पाठ्यक्रम के नए सत्र (2024-27) में नामांकित छात्रो की कक्षा की विधिवत शुरुआत हुई.

LS College में बीसीए पाठ्यक्रम

LS College
LS College में बीसीए पाठ्यक्रम

मौके पर छात्रो को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस बार ये पाठ्यक्रम एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में एआईसीटीई मानकों का भी पूरी तरह पालन किया जाएगा. छात्रो के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर लैब और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को समृद्ध किया गया है. 170 कंप्यूटर की क्षमता वाला अत्याधुनिक लैब छात्रो के प्रयोग के लिए उपलब्ध है.

LS College
LS College में बीसीए पाठ्यक्रम

स्मार्ट क्लास रूम और क्लास रूम में अत्याधुनिक प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है. व्यवसायिक पाठ्यक्रमो में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए अलग से प्रयास किया जा रहा है . उनके लिए कम्युनिकेशन स्किल और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग की साप्ताहिक क्लासेस चलाई जाएंगी. सिलेबस के अलावा भी वर्तमान में जिन क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स की मांग अधिक है छात्रो को उन क्षेत्रों में अलग से विशेषज्ञ द्वारा विशेष ट्रेनिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी.

Advertisements

प्रो राय ने कहा कि एचसीएल के सहयोग से छात्रो को विशेष जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग दिया जाएगा. मौके पर बीसीए समन्वयक प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ जुली, सुजीत कुमार, एचसीएल के रजनीश कुमार सिंह, इस्तेखार आलम, चिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.