Muzaffarpur News

RDS College में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

Advertisements

Muzaffarpur 12 August : RDS College के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

RDS College में पुस्तक प्रदर्शनी

RDS College

पुस्तकालय एक जीवंत एवं गतिशील संस्था है: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

RDS College के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
RDS College के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
RDS College के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
RDS College के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय जगत के जनक डॉ एस आर रंगनाथन जन्मोत्सव सह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
RDS College

*डॉ रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने डॉ रंगनाथन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत के महान गणितज्ञ तथा पुस्तकालय जगत के जनक थे।

RDS College

पुस्तकालय विज्ञान को महत्व प्रदान करने तथा भारत में इसका प्रचार-प्रसार करने में इनका सक्रिय योगदान था। मद्रास यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी साइंस के पांच नियम बताए थे जो लाइब्रेरियनशिप के लिए एक मार्गदर्शिका है। उन्हें वर्ष 1957 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

RDS College
RDS College

पुस्तकालय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुस्तकालय एक जीवंत एवं गतिशील संस्था है। शिक्षक एवं छात्रों को इसका लाभ उठाना चाहिए। पुस्तकालय से बेहतर दोस्त एवं अभिभावक दूसरा कोई नहीं हो सकता। शिक्षक एवं छात्रों को यह संस्था संपूर्ण ज्ञान से साक्षात्कार कराता है।

RDS College
RDS College

पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि डॉ एस आर रंगनाथन ने बुनियादी वैज्ञानिक पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के सिद्धांतों को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ लंदन में जाकर अध्ययन किया। वहां से आने के बाद उन्होंने ‘कोलोन वर्गीकरण कैटलॉग’ प्रस्तुत किया। आज यह प्रचलन में है। बताया कि रंगनाथन की पुस्तक “लाइब्रेरी साइंस के पांच नियम” पूरी दुनिया में पढ़ी जाती है और ये नियम पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए ग्रहणीय एवं संदेशप्रद है।

RDS College
RDS College

पुस्तक प्रदर्शनी: सभी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें गांधी जी का वांग्मय, दिग्विजय बाबू द्वारा लिखित पुस्तक लोकसभा डिबेट,आध्यात्मिक पुस्तकों में चारों वेद, पुराण, रामचरितमानस, बाल्मीकि रामायण, गीता महाभारत, कुरान जैसी पुस्तकों का शिक्षकों ने अवलोकन किया। साहित्यिक ग्रंथों का भी अच्छा संकलन उपलब्ध था।

RDS College

शोधार्थियों के लिए सभी विषयों के कई संदर्भ ग्रंथ भी प्रदर्शनी में रखे गए थे। सभी शिक्षकों एवं पाठकों ने प्रदर्शनी में लगाई गई पुस्तकों को काफी ज्ञानवर्धक और शोध के लिए महत्वपूर्ण बताया।

RDS College

इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी, सबिता कुमारी, ललिता देवी, हरि कुमार पासवान, अशोक ठाकुर, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, डॉ अनिल ने पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RDS College
RDS College
RDS College

शिक्षकों में डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ आर एन ओझा, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ नेयाज अहमद, डॉ सरोज पाठक, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ आशीष कांता, डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ आयशा जमाल, डॉ सुमनलता, डॉ मंजरी आनंद, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ वंदना, डॉ अंजनी शुक्ला आदि मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.