Bihar News
Advertisements

Bhagalpur 4 March : बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के काजवलीचक इलाके में गुरुवार रात लगभग 11.40 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश जा रही है। सुबह 12 बजे तक 12 शव निकाले गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट कियाऔर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

भागलपुर बम धमाके में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तातारपुर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार को निलंबित कर दिया है. बिहार के डीजीपी एके सिंघल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी. डीजीपी एके सिंघल ने बताया कि अवैध तरीके से इस थाना क्षेत्र के मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था और शुरुआती जांच में इसी के कारण हादसे की जानकारी सामने आ रही है. जिसे बड़ी लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया.

भागलपुर में आधी रात को हुए भीषण धमाके से दहल उठा शहर.भागलपुर में आधी रात को भीषण धमाका हुआ. बम धमाके से दहल उठा पूरा शहर.रात करीब 11:30 बजे हुए भीषण धमाके की आवाज दूर-दूर तक शहर में गई. भीषण धमाका तातारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक में हुआ. एक घर के अंदर भीषण विस्फोट से पूर्व पूरे भागलपुर में दहशत व्याप्त हो गया. भीषण विस्फोट के बाद पूरे भागलपुर में हड़कंप मच गया.

Advertisements
Twitter image Bhagalpur Blast

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे भागलपुर के एसएसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं लगभग 11:45 पर हुए एक घर के अंदर बम धमाके ने तबाही मचा दी भागलपुर में धमाके के कारण आसपास के तीन घर जमीन दूर हो गए आधे दर्जन से ज्यादा घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा चुका है रात हुए धमाके जिनके घर में वे उनके नाम शीला देवी और लीला देवी है धमाका इतना जबरदस्त था की मकान के मलबे आधे किलोमीटर तक है बिखरे हुए थे. काली वाली चौक में यतीमखाना के पास एक बिल्डर ने बिल्डिंग में भीषण धमाका हुआ है. अस्पताल पहुंचे घायल बताए कि उसके पड़ोस के घर में बम बनाने का काम होता था उसी घर में धमाका हुआ

Twitter image Bhagalpur Blast

पूर्व में हुई घटनाओं का चर्चा कर रहे थे। लोगों ने बताया कि पिछली बार भी इसी तरह का विस्फोट होने से पूरा मोहल्ला दहल गया था। दीपावली के आसपास घटना हुई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। यह कोतवाली थाना से मात्र कुछ दूरी पर ही मुख्य सड़क के बगल में है।

#Bhagalpurblast #bhagalpurnews #biharnews

 

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.