हाजीपुर में Dolphin Conservation जागरूकता अभियान: डॉल्फिन से छेड़छाड़ पर 7 साल की जेल की चेतावनी
May 21, 2026 | by Goltoo
Hajipur 21 May : हाजीपुर में Dolphin Conservation जागरूकता अभियान आयोजित। विशेषज्ञों ने कहा- डॉल्फिन से छेड़छाड़ करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
हाजीपुर में Dolphin Conservation जागरूकता अभियान
वैशाली वन प्रमंडल द्वारा हाजीपुर शहर के हाथसार गंज में “डॉल्फिन संरक्षण जन-जागरूकता अभियान” के तहत नदी से जुड़े लोगों के बीच एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह अभियान वन विभाग के हाजीपुर रेंज अधिकारी रणजीत कुमार राय के देख रेख में हुआ।


अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं एस एन एस कॉलेज, हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह वेटलैंड मैन डॉ. सत्येन्द्र कुमार रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा एवं उसकी सहायक नदी में पाए जाने वाली गांगेय डॉल्फिन हमारे नदी जल के स्वास्थ का गुड इंडिकेटर है। अभी हाल में सोशल मीडिया पर डॉल्फिन से बच्चों को खेलते वायरल वीडियो चौंकाने वाला सामने आया है। इन्होंने लोगों को बताया कि ऐसा न करें नहीं तो कड़े कानून में फंस सकते है, डॉल्फिन से छेड़छाड़ करते पकड़े जाने पर 7 साल की जेल हो सकती है।
B.R.A. Bihar University के 37 नए डिग्री कॉलेजों पर उठे सवाल: भवन नहीं, शौचालय नहीं, शिक्षक नहीं; कैसे मिलेगी उच्च शिक्षा? https://t.co/DqqfY2WlSq #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/RcsoOA9cLW
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 21, 2026
वही वैशाली वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने डॉल्फिन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया और नदी में इसके होने के फायदा को भी बताया।
वक्ता में मुनिश कुमार , रेंजर रणजीत कुमार राय सहित कई लोगों ने डॉल्फिन संरक्षण पर अपने विचार रखे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all