Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : LS College में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.

LS College तिरंगा यात्रा

यात्रा के दौरान कैडेट्स ने तिरंगे झंडे को लेकर देशभक्ति के जज्बे को दर्शाया. मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह सभी को स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों की याद भी दिलाती है. उन्होंने कहा हर घर तिरंगा जैसे अभियान देशभक्ति की भावना से पूरे समाज को जागृत करते हैं और हमे एकजुटता की डोर में बांधती है.

LS College एनसीसी इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा
LS College एनसीसी इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा

उन्होंने कैडेट्स से पर्यावरण सरंक्षण व नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील करते हुए कहा यह अब हमारे समय की जरुरत है. प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौद्यारोपण कर नशीले पदार्थो का बहिष्कार करना चाहिए तथा दूसरे को भी इससे दूर रहने को प्रेरित करना चाहिए. तिरंगा यात्रा के दौरान जिससे पूरा परिसर वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा. पूरी यात्रा के दौरान कैडेट अपने हाथ में तिरंगा और एनसीसी का ध्वज लिए रहे.

Advertisements

कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर स्थित बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा से छाता चौक स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक हुई. उन्होंने कहा एनसीसी राष्ट्रीयता की अलख जगाने में सबसे आगे रहती है.

मौके पर पूर्व आईएएस डॉ संजय सिन्हा, डॉ एसएच फैजी, डॉ संतोष कुमार अनल, डॉ नवीन कुमार, मुकुंद कुमार, सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.