www.goltoo.in

Muzaffarpur News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

August 14, 2024 | by Goltoo

k4-1

Muzaffarpur 14 August : Muzaffarpur News आज दिनांक 14 अगस्त को जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में सिकंदरपुर स्थित न्यू खेल भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Muzaffarpur News विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Muzaffarpur News
Muzaffarpur News विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 5 टीमें भोला सिंह उच्च विद्यालय पुरुषोत्तमपुर,मुखर्जी सेमिनरी , हरि सिंह छपरा उच्च विद्यालय कांटी,जिला स्कूल, बीबी कॉलेजिएट ने भाग लिया, वहीं बालिका वर्ग की 6 टीमें , राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय,कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय,मुखर्जी सेमिनरी , चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय,आदर्श विद्यालय मुरौल, एवं महिला सिल्प कला बालिका उच्च विद्यालय ने भाग लिया।

Muzaffarpur News
Muzaffarpur News विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन


खेले गए बालक वर्ग के मुकाबले में भोला सिंह उच्च विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की टीम ने हरि सिंह उच्च विद्यालय कांटी को 44- 40 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया ,वहीं बालिका वर्ग में मुखर्जी सेमिनरी विद्यालय की टीम ने राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय को 28 -16 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Muzaffarpur News
Muzaffarpur News विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा नारियल फोर कर किया गया। साथ ही सभी खिलाड़ियों से जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ किया।

Muzaffarpur News


विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा जर्सी, पैंट,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन का कार्य शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया ,वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल प्राधिकारी मिथिलेश कुमार ने द्वारा किया गया।


इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक रामकुमार राय शर्मा,अजय ठाकुर,मुकेश कुमार, समरेश कुमार,लाल बाबू सिंह, मिथिलेश कुमार,सुबोध कुमार, तिरुपति नंदन,बालमुकुंद ,मंजीत कुमार मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all