Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : Independence Day आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रेवती रमण ने सुबह 8:45 बजे झंडात्तोलन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए। एनसीसी के गार्ड-टीम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

Independence Day

तत्पश्चात महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेविका ऋषिका पोद्दार के गीत ‘ए पहुंना मिथिले में रहुना’ एवं ‘मेरा कर्मा तू’ गीत का दर्शकों ने खूब आनंद लिए। बरखा, मोना, रितु, अनन्या, अमीषा ने बिहार संस्कृति पर आधारित मिक्स लोकनृत्य की प्रस्तुति दी और दर्शकों से खूब तालियां बटोरें। कार्यक्रम में उदय ने कविता, अब्दुल कादिर ने ‘संदेश आते है..गीत’, दीक्षा, निर्मला एवं अनिष्का ने एकल नित्य पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराएं।

Independence Day  डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर

Independence Day डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर


कार्यक्रम के आयोजन में लेफ्टिनेंट डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा एवं प्रोग्राम पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार सरदार ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisements

एनसीसी कैडेट


महाविद्यालय के प्रतिभावान एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को महाविद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कार स्वरूप मैडल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, अतिथियों में डॉ. कमलेश साह, श्री दयाशंकर जयसवाल, श्री राजेश्वर राय, कमांडर रामेश्वर सिंह, भरत सिंह, सूबेदार अर्जुन कुमार, जितेंद्र सिंह, हवलदार सुरेश छेत्री, छात्र छात्राओं में एनसीसी के गोपाल, विशाल, सौरभ, मोनू, पीयूष, रंजीता, अंजलि एनएसएस के अनीश पटेल, राखी कुमारी, राजू, विवेक, आदित्य, युवराज, रन्तोष आदि उपस्थित थे।

#independenceday #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.