Muzaffarpur 14 August : RDS College में कर्मचारियों के लिए चल रहे कंप्यूटर साक्षात्कार प्रोग्राम का आज समापन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काफी लगन और मेहनत के साथ आप सबों ने कंप्यूटर की शिक्षा पाई है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
RDS College कंप्यूटर साक्षात्कार प्रोग्राम


आज का युग कंप्यूटर युग है। ऐसे समय में कंप्यूटर में दक्ष होना अत्यंत जरूरी है। आज कार्यालय के सभी काम कंप्यूटर के माध्यम से हो रहे हैं। कम समय में दक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य का होना काफी महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर डिजिटल क्रांति के साथ खड़े हों, तभी समाज और देश का विकास संभव है।

RDS College "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम तिरंगा जागरूकता रैली https://t.co/sAhFQyx7sl #Muzaffarpur #HarGharTiranga2024 @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/XcJvCcTK7c
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 13, 2024

मौके पर डॉ आर एन ओझा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ सौरभ राज आदि ने वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला।
मौके पर प्रशासनिक भवन एवं सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।