www.goltoo.in

Muzaffarpur Chess Association की बैठक में 2026-27 वार्षिक कैलेंडर जारी, पीयूष राज मेमोरियल रैपिड टूर्नामेंट का ऐलान

April 4, 2026 | by Goltoo

goltoo+ (77)12

Muzaffarpur 4 April : Muzaffarpur Chess Association की नई कार्यकारिणी समिति की दूसरी बैठक CHP Foundation सभागार में संपन्न हुई। बैठक में 2026-27 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया और पीयूष राज मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।

Muzaffarpur Chess Association की बैठक में 2026-27

अघोरिया बाजार स्थित सीएचपी फाउंडेशन के सभागार में शुक्रवार को Muzaffarpur Chess Association की नई कार्यकारिणी समिति की दूसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी समिति के लगभग सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। सचिव अभिषेक सोनू ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक में सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। साथ ही शतरंज के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Muzaffarpur Chess Association
Muzaffarpur Chess Association

संघ ने खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अभियान चलाने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा दिवंगत शतरंज खिलाड़ी पीयूष राज की स्मृति में मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संघ के संरक्षकों, आजीवन सदस्यों तथा स्थानीय शतरंज क्लब और अकादमियों से सदस्यता एवं सब्सक्रिप्शन शुल्क के लिए अनुरोध करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में संघ के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में भी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत में उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Muzaffarpur Chess Association
Muzaffarpur Chess Association

वार्षिक कैलेंडर

  • 19 अप्रैल 2026: मुजफ्फरपुर जिला U-7 एवं U-9 (बालक/बालिका)
  • 26 अप्रैल 2026: पीयूष राज मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता
  • 10 मई 2026: जिला U-11, U-13 एवं U-15
  • 07 जून 2026: जिला सीनियर (ओपन)
  • 19 जुलाई 2026: जिला U-17 एवं U-19
  • 16 अगस्त 2026: जिला सीनियर (महिला)
  • 13-14 सितंबर 2026: जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज
  • 04 अक्टूबर 2026: जिला एमेच्योर (पुरुष एवं महिला)

बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, राजीव कुमार रंजन, सचिव अभिषेक सोनू, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दीपू, संयुक्त सचिव शशिकेष कुमार, संजीव कुमार, अमित चंदन, हरि ओम, अजय कुमार, डॉ. अनवर हुसैन, सौरव आनंद, धरम कुमार, चंदन कर्ण समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all