Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : RDS College राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी रैगिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में “एंटी रैगिंग वार्ता कैंपेन” का आयोजन किया गया।

RDS College “एंटी रैगिंग वार्ता कैंपेन”

*शिक्षकों ने रैगिंग को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया। डॉ नीलिमा झा ने कहा कि रैगिंग भारत में पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्या है। इसके कारण कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। एंटी रैगिंग सेल और छात्र मिलकर इसे रोकने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि रैगिंग रोकने के लिए एंटी रैगिंग सेल बनाया गया है। यहां छात्र अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कानून रैगिंग की इजाजत नहीं देता है।

RDS College
RDS College “एंटी रैगिंग वार्ता कैंपेन” का आयोजन

*आज रैगिंग रोकने के लिए यूजीसी के दिशा निर्देश पर शैक्षिक संस्थानों में एंटी रैगिंग सेल बनाया गया है। इसके साथ ही रैगिंग रोकने के लिए कानूनी प्रावधान भी लागू किये जा रहे हैं।
*एंटी रैगिंग सेल के सदस्यों ने बताया कि कॉलेज में रैगिंग की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। आगे रैगिंग की घटना न हो इसके लिए छात्रों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Advertisements
RDS College "एंटी रैगिंग वार्ता कैंपेन" का आयोजन
RDS College “एंटी रैगिंग वार्ता कैंपेन” का आयोजन

मौके पर डॉ नीलिमा झा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ पयोली, डॉ हसन रजा, डॉ अजमत अली, डॉ मनोज कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ पयोली और धन्यवाद ज्ञापन डॉ ललित किशोर ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.