Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 November : कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में आयोजित इस अभियान में विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता को आदत बनाने का संकल्प लिया।

B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला के तहत रविवार, दिनांक 2 नवंबर 2025 को केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान
B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान

अभियान का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे एनएसएस गीत के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने स्वागत भाषण दिया।

Advertisements
B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान

तत्पश्चात कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें स्वच्छता को एक आदत के रूप में अपनाना होगा। यह केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है।” उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वच्छता के इस अभियान का उद्देश्य पूरे राष्ट्र में जागरूकता फैलाना है। कुलपति प्रो. राय ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता की आदत राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त बनाती है।

B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान

कुलपति प्रो. राय ने विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में भी इस अभियान को आयोजित करने के निर्देश दिए।

B.R.A. Bihar University में चला स्वच्छता अभियान

इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में मुजफ्फरपुर जिले के लंगट सिंह महाविद्यालय, रामदयालु सिंह महाविद्यालय, आर.बी. बी.एम. महाविद्यालय, एम.डी.डी.एम. महाविद्यालय, एल.एन.टी. महाविद्यालय एवं रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के लगभग साठ (60) स्वयंसेवक सहित रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० शारदानंद साहनी, एल.एन.टी. महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ०संतोष कुमार, एस. के. जे. लॉ महाविद्यालय के डॉ.संजीत प्रसाद चौधरी,एल.एस.महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत एवं आर.बी.बी. एम. महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० अशोक कुमार निगम भी उपस्थित हुए।

अभियान में केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर चौधरी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वयं उपस्थित रहकर नेतृत्व किया।

अभियान का समापन स्वयंसेवकों के अल्पाहार के साथ हुआ, जहां सभी ने भविष्य में स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.