Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : 15/08/2024 को Bharti Teacher Training Collegeसादातपुर मुज़फ़्फ़रपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले भारत माता पूजन किया गया तत्पश्चात लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया ।

Bharti Teacher Training College

Bharti Teacher Training College 78 वां स्वतंत्रता दिवस
Bharti Teacher Training College 78 वां स्वतंत्रता दिवस

देश सेवा ही परम धर्म है: श्री रामलाल सिंह

Bharti Teacher Training College 78 वां स्वतंत्रता दिवस
Bharti Teacher Training College 78 वां स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय गान के साथ जयघोष किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मंचीय कार्यक्रम किया गया जिसमें संवाद, गीतसंगीत, और नृत्य का कार्यक्रम हुआ । प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी ने कहा कि हम सभी भारतीय सनातनी है ,हम कण- कण में भगवान की कल्पना करने वाले हैं ,जीवन में सभी परिवर्तन को स्वीकार करने वाले हैं, लेकिन हम सच में वसुधैव कुटुंबकम को चरितार्थ करने वाले हैं। हमको हर घर तिरंगा के साथ हर मन तिरंगा को चरितार्थ करना है।

Advertisements
Bharti Teacher Training College

शिक्षा नीति, सभ्यता और संस्कारों को जीवित रखना है। महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो सत्य नारायण गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में परिवार, समाज और देश की संरचना एवं भावना को बहुत अच्छे ढंग से समझाया। कोषाध्यक्ष श्री अवधेश जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । स्वतंत्रता का 78 वह दिवस महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता प्राध्यापक पर विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता और उपस्थिति देते हुए बहुत धूमधाम से मनाया ।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा जी बनाया और बहुत कार्यक्रम रहा, जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.