Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 August : नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाए जाने वाले अक्षय ऊर्जा दिवस पर, LS College में पूरे परिसर में सभी पारंपरिक वेपर लाइटों को सौर वेपर लाइट से बदलने की परियोजना की शुरुआत हुई.

LS College में सौर वेपर लाइट

LS College परिसर स्थित राजेंद्र स्मृति पार्क में इसकी शुरुआत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने इसे कैम्पस के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया. प्राचार्य प्रो राय ने ने कहा कि कॉलेज का परिसर बहुत बड़ा है और रात में सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी जगह रोशनी की आवश्यकता होती है। इसके लिए बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट्स और वेपर लाइट्स की जरूरत पड़ती है, जिससे बिजली के बिल में काफी खर्च होता है. सौर ऊर्जा संचालित वेपर लाइट लग जाने से न केवल बिजली के खर्च में कमी आएगी, बल्कि इससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा।

LS College में सौर वेपर लाइट
LS College में सौर वेपर लाइट

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा एक स्थायी समाधान है और इससे कॉलेज के बिजली खर्च में भी कमी आयेगी. उन्होंने कहा कि व्यावहारिक लाभों के अलावा, इस पहल का उद्देश्य छात्रों और युवाओं के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व और सतत विकास में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. वैकल्पिक ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और उनके अनुप्रयोगों के बारे में छात्रों को और अधिक शिक्षित करने के लिए शैक्षिक कार्यशालाओं और सेमिनारों की भी योजना बनाई गई है.

Advertisements

प्राचार्य प्रो राय ने बताया कि लंगट सिंह कॉलेज पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है. कॉलेज द्वारा ग्रीन कवरेज बढ़ाना, कैम्पस को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना, साथ ही विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण अभियान संचालित करना शामिल है.उन्होंने कहा कि कैम्पस की सफाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों और संपूर्ण कॉलेज समुदाय के लिए एक स्वच्छ और हरा भरा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.ये प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि छात्रों में पारिस्थितिकी के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं.

मौके पर डॉ एनएन मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, बालमुकुंद, सकलदेव मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.