Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 August : LS College में बुधवार को पत्रकारिता विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एकल व्याख्यान में विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक आचार्य डॉ धीरेंद्र राय थे।

LS College पत्रकारिता विभाग

कार्यशाला में “वर्तमान परिदृश्य में मीडिया के समक्ष चुनौतियां” विषय पर उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता में नैतिकता जरूरी है। हर पत्रकार की नैतिक जिम्मेदारी है। पत्रकारिता सिर्फ एक पेशा ही नहीं, बल्कि दायित्वबोध भी है। उन्होंने पत्रकारिता के लिए भाषा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाषा सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय दायित्वबोध की एक संस्कृति भी है।

LS College पत्रकारिता विभाग
LS College पत्रकारिता विभाग

सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय उत्थान में पत्रकारिता का अहम योगदान है। डॉ धीरेंद्र ने पत्रकारिता में प्रोफेशनलिज्म पर विशेष रूप से छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में प्रोफेशनलिज्म हावी है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में यह एक विकृति के रूप में उभरा है। इससे निकलने के लिए हमें अपने दायित्व का बोध होना जरूरी है।
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओ.पी. राय ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार ने किया।

Advertisements

धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो एस. आर. चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ एन एन मिश्र, डॉ राजीव कुमार समेत दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.