Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 August : B.R.A. Bihar University के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र रॉय की अध्यक्षता में नव गठित मीडिया सेल की बैठक कुलपति के आवासीय कार्यालय में हुई।

B.R.A. Bihar University मीडिया सेल

बैठक में कुलपति के अतिरिक्त प्रॉक्टर प्रो वी एस राय,आई क्यू ए सी के डायरेक्टर प्रो कल्याण कुमार झा, एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डा अमर बहादुर शुक्ला, हिन्दी विभाग से डा सुशांत कुमार और गृह विज्ञान विभाग से डॉ विदिशा मिश्रा उपस्थित रहीं।इस बैठक में नियमित रूप से विश्विद्यालय से संबंधित प्रमुख सूचनाओं को सोशल मीडिया पर संप्रेषित करने का निर्णय लिया गया जिससे विश्वविद्यालय और सभी हितधारकों के बीच सूचनाओं का प्रमाणिक आदान प्रदान हो सके।

B.R.A. Bihar University नव गठित मीडिया सेल की बैठक
B.R.A. Bihar University नव गठित मीडिया सेल की बैठक

बैठक में ,प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के विभिन्न आयामों पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर की सभी आधिकारिक और प्रामाणिक सूचनाओं को सम्यक तरीके से भेजने पर चर्चा हुई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना वेबसाइट के अतिरिक्त,फेसबुक , ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर दी जाएगी।समाचार पत्रों को भी किसी भी बैठक,कार्यक्रम या संगोष्ठी की आधिकारिक सूचना एक दिन पूर्व दी जाएगी।नियमित अंतराल पर विश्वविद्यालय की अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति को ध्यान में रखकर प्रेस वार्ता की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर यह निर्णय हुआ कि विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस और बयान प्रॉक्टर प्रो वी एस राय देंगे जबकि प्रो कल्याण झा आई .क्यू. ए. सी से संबंधित प्रगति कार्यों की आधिकारिक सूचना प्रदान करेंगे। डॉ राजेश्वर कुमार प्रिंट मीडिया के साथ समन्वय का कार्य देखेंगे जबकि डॉ सुशांत कुमार प्रेस आमंत्रण एयर प्रेस विज्ञप्ति की जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे।

डॉ अमर बहादुर शुक्ला विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया के विभिन्न कार्यों को संभालेंगे और डॉ विदिशा मिश्रा प्रकाशित एवम प्रसारित खबरों के संकलन का कार्यभार संभालेंगी।कुलपति महोदय ने इस बैठक में जोर देकर कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की सकारात्मक उपलब्धियों को भी अधिकाधिक प्रसारित करने की आवश्यकता है और छह जिलों में विस्तृत विश्वविद्यालय को छात्रों के साथ जोड़ने का सार्थक प्रयास करना है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.