www.goltoo.in

Kilkari Chess Championship यथार्थ नथानी और आदया चैंपियन

August 23, 2024 | by Goltoo

k1

Muzaffarpur 23 August : Kilkari Chess Championship मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय- “किलकारी कप” मुजफ्फरपुर जिला अंडर 15 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का शानदार समापन।

Kilkari Chess Championship

आज दिनांक 23 अगस्त, 2024 को स्थानीय मिठनपूरा स्थित बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय-“किलकारी कप” मुजफ्फरपुर जिला अंडर 15 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का शानदार समारोह में समापन संपन्न हुआ।

Kilkari Chess Championship
Kilkari Chess Championship

उक्त आयोजन के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि डॉक्टर अंकूर आनंद के साथ विशिष्ट अतिथि पूनम कुमारी, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य जीबू कुमार झा, मनीष कुमार, संयुक्त सचिव, तिरहुत काॅलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन, झपहाँ मुजफ्फरपुर ने बारी-बारी से ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र एवं टीम जर्सी देकर पुरस्कृत किया। आए हुए सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए।

Kilkari Chess Championship
Kilkari Chess Championship


कार्यक्रम का संचालन किलकारी संस्थान के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन अध्यक्ष, स्नेहा रानी ने किया। इसके पूर्व किलकारी के बच्चो के द्वारा अतिथियों के स्वागत मे स्वागत गान कि प्रस्तुती किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु कुमार, विजय कुमार, अभिजीत कुमार, आभास कुमार एवं संस्थान के अन्य सहकर्मी के साथ बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Kilkari Chess Championship
Kilkari Chess Championship

उक्त कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन और अतिथिगण का स्वागत आयोजन सचिव सह किलकारी संस्थान के खेल प्रक्षिक्षक, विकास कुमार सिंह के साथ नेहा कुमारी, राजीव कुमार “रूद्र” और अन्य किलकारी के सहयोगी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल से 08 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी सहित कुल 55 प्रतिभागी भाग ले रहे थे।


*मुख्य निर्णायक मनीष कुमार के अनुसार द्वितीय दिन ओपेन वर्ग में 06 चक्र के समाप्ति के पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे-
01) यथार्थ नथानी 5.5 (15.5) अंक प्रथम स्थान पर,
02) युवान रमन 5 (13) अंक द्वितीय स्थान पर,
03) दिव्यांश 4.5 (15.5) अंक तृतीय स्थान पर,
04) अभिज्ञान मेहता 4.5 (15) अंक चतुर्थ स्थान पर,
05) प्रनीत सिन्हा 4.5 (15) अंक पंचम स्थान पर,
06) आदया श्री 4.5 (14.5) अंक छठम स्थान पर,
07) नैतिक मिश्रा 4.5 (14) अंक सप्तम स्थान पर,
08) तेजस शांडिल्य 4 (16) अंक अष्टम स्थान पर,
09) वैभव कुमार मिश्रा 4 (14.5) अंक नवम स्थान पर,
10) अक्षत 4 (14.5) अंक दशम स्थान पर,

Kilkari Chess Championship

*मुख्य निर्णायक मनीष कुमार के अनुसार द्वितीय दिन ओपेन वर्ग में 05 चक्र के समाप्ति के पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे-
01) आदया 4.5 (10) अंक प्रथम स्थान पर,
02) वृति वैभव 4 (09) अंक द्वितीय स्थान पर,
03) नव्या गोयनका 3.5 (10) अंक तृतीय स्थान पर,
04) दिशा रानी 3.5 (7.5) अंक चतुर्थ स्थान पर,
05) सौम्या श्री 3.5 (7) अंक पंचम स्थान पर,
06) अदिति झा 3 (9) अंक छठम स्थान पर,
07) दृष्टि राज 3 (7) अंक सप्तम स्थान पर,
08) जिज्ञासा भारती 2.5 (7) अंक अष्टम स्थान पर,
09) प्राची राज 2.5 (6.5) अंक नवम स्थान पर,
10) आरोही शर्मा 2 (8) अंक दशम स्थान पर,

उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल, प्रमाणपत्र के साथ राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे भाग लेने के लिए टीम खर्च और टीम जर्सी प्रदान किया गया।

उक्त बात की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all