Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 August : आज दिनांक 30 अगस्त 2024 को RDS College के बैडमिंटन हाल में बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो संजय कुमार सुमन, प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी, डॉ जयदीप घोष,डॉ कृतिका वर्मा, डॉ मनोज कुमार सिंह,(सदस्य क्रीडा परिषद रामदयालु सिंह महाविद्यालय) एवं डॉ आनंद प्रकाश दुबे संयोजक क्रीडा परिषद राम दयालु सिंह महाविद्यालय ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए खेल का शुभारंभ किया।

RDS College Sports

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 20 छात्र सम्मिलित हुए। यह प्रतियोगिता युगल रूप में कराई गई।

RDS College Sports
RDS College Sports


इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम एवं आसिफ इकबाल (वाणिज्य विभाग) की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही द्वितीय स्थान पर अमृतम एवं रोहन( भौतिकी विभाग) की जोड़ी रही तथा तृतीय स्थान पर केशव एवं केशव (अंग्रेजी विभाग) की जोड़ी रही। शेष 14 प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisements


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीडा परिषद के सक्रिय सदस्य डॉ कृतिका वर्मा का विशेष योगदान रहा जिन्होंने छात्राओं का नेतृत्व किया और उन्हें प्रोत्साहित कर बैडमिंटन खेलने के लिए उत्साहित किया। इसी क्रम में कल चार छात्राओं ने मित्रता मैच खेला। इन छात्रों का नाम क्रमशः अंशु कुमारी, अहमदी जीया, मुजस्सम एवं गुड़िया कुमारी है। डॉ कृतिका वर्मा ने बैडमिंटन मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जीवन में खेल की उपयोगिता के बारे छात्र एवं छात्राओं को समझाया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच रेफरी मधु कुंज थे।
आज महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ और महाविद्यालय के छात्रों के पांच टीमों के बीच में मैच कराया गया। आज तीन कबड्डी मैच हुए शेष मैच कल दिनांक 31 तारीख को सुबह 10:00 बजे से पुनः आरंभ होगी।


रामदयालु सिंह महाविद्यालय के खेल संयोजक डॉ आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का खाका खेल कैलेंडर के रूप में तैयार कर लिया गया है और समय-समय पर छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन और खेल में अभिरुचि बढ़ाने के लिए रामदयालु सिंह महाविद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र सक्षम कुमार, केशव कुमार, आकाश कुमार एवं राहुल कुमार का विशेष योगदान रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी रजनीश, एवं पंकज कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.