Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : RDS College में शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, हालांकि चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के कारण इसे सीमित तरीके से मनाया गया। स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ छात्रों ने केक काटकर शिक्षकों के सम्मान में यह दिन मनाया।

RDS College में शिक्षक दिवस

RDS College के विभिन्न विभागों में शिक्षक दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया
RDS College के विभिन्न विभागों में शिक्षक दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया
RDS College में शिक्षक दिवस
RDS College में शिक्षक दिवस
RDS College में शिक्षक दिवस
RDS College
RDS College

परीक्षा विभाग में भी इस अवसर पर संक्षिप्त रूप से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की बौद्धिक पूंजी होते हैं, जो न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

इस आयोजन में डॉ. नेयाज , डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. सारिका चौरसिया, डॉ. प्रियंका दिक्षित, डॉ. आरती मित्रा समेत कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.