Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 September : बिहार बालक और बालिका टीम के लिए Bihar Targetball का कैंप 19 सितंबर से एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 16 से 19 अक्टूबर को तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में होने वाली 11वीं जूनियर नेशनल और तृतीय मिक्स नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जा रहा है।

Bihar Targetball Camp

Bihar Targetball Camp बिहार टारगेटबॉल कैंप 19 से शुरू
Bihar Targetball Camp बिहार टारगेटबॉल कैंप 19 से शुरू

बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि पूर्व में हुए सलेक्शन ट्रायल के आधार पर बिहार बालक और बालिका टीम का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैंप में सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्य है। कैंप मैनेजर के रूप में रागनी ठाकुर को नियुक्त किया गया है, जबकि बालक टीम के कोच शशांक कुमार और बालिका टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी गौरव कुमार उर्फ गोलू को सौंपी गई है।

इस कैंप से उम्मीद है कि बिहार की टीम आगामी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.