Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 October : मुजफ्फरपुर बालक अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबॉल टीम State Basketball Championship के फाइनल में पहुंची.

State Basketball Championship

State Basketball Championship के फाइनल में मुजफ्फरपुर बालक अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबॉल टीम
State Basketball Championship के फाइनल में मुजफ्फरपुर बालक अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबॉल टीम

रोहतास में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर की अंडर-14 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। टीम ने शुरुआती राउंड में बेगूसराय को 23-02 और बक्सर को 27-02 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में उन्होंने पटना को 18-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जो कल गया के खिलाफ खेला जाएगा। शुभम, आयुष और नितिन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाए।

अंडर-17 वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने सेमीफाइनल में पटना को 39-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम के लिए मुख्य स्कोरर निखिल, आयुष और आलेख रहे।

Advertisements

टीम मैनेजर आदित्य और कोच रणप्रताप जायसवाल ने ये अपडेट साझा किए। मुजफ्फरपुर के जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार और बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने टीम को फाइनल मैच के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.