Muzaffarpur 3 October : ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर (LNT College) में आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।
LNT College में आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर (LNT College) में आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने My Bharat Portal के माध्यम से नशा मुक्त भारत की शपथ ली। शपथ लेने के उपरांत सभी कैडेट्स को प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुए।
संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों की समस्याओं पर सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात, रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज में शिक्षक संवाद #mlcelection #tirhut https://t.co/Z09opjHKiu pic.twitter.com/FnJ4WSZjVr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2026
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ममता रानी, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा, पीआई स्टाफ सूबेदार शंकर प्रसाद सहित सभी एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.