Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 December :LS College में पिछले वर्ष रसायनशास्त्र स्नातक और बीबीए उत्तीर्ण तथा वर्तमान में दोनो पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 10 दिसंबर को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है.

LS College कैम्पस प्लेसमेंट

कॉलेज के प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग सेल के बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि कोलकाता के अनमोल फीड्स कंपनी के प्रतिनिधि 10 दिसंबर को केमिस्ट और सेल्स मैनेजर पद पर नियुक्ति के लिए आएंगे. छात्रों का चयन लिखित परीक्षा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षो में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं तथा इसमे सफलता भी मिली है.

LS College
LS College 10 दिसंबर को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन
LS College
LS College 10 दिसंबर को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

बीबीए बीसीए के छात्रों के समुचित प्लेसमेंट के साथ ही परंपरागत विषयों में भी छात्र कैम्पस के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्लेसमेंट सेल आईक्यूएसी के सहयोग से छात्रों के लिए समय समय पर प्रोफेशनल डेवलपमेंट सत्रों का आयोजन करता है. जिन सत्रों में छात्रों के रोजगार क्षमता बढ़ाने के कौशल जैसे कि रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार कौशल और समूह चर्चा तकनीक, तार्किक तर्क और योग्यता कौशल में प्रशिक्षण दिया जाता है, जो छात्रों को वांछित नौकरी के योग्य बनाने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि वोकेशनल पाठ्यक्रम के अलावा परंपरागत विषयों के छात्रों के लिए भी कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर प्रशिक्षण के विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत छात्रों के कम्प्यूटर के बेसिक ज्ञान को सुनिश्चित करना है.

Advertisements

मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एस आर चतुर्वेदी ने कहा कि कॉलेज द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में अधिक से अधिक छात्र भाग लें आईक्यूएसी द्वारा प्रयास किया जा रहा है. बैठक में प्रो टीके डे, प्रो राजीव झा, प्रो पंकज कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार राहुल कुमार, इस्तेखार आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.