International Yoga Day पर BRABU में भव्य योग संगम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
June 21, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day पर BRABU में भव्य योग संगम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में भव्य योग संगम का आयोजन किया गया। कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में NSS, NCC, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
International Yoga Day पर BRABU में भव्य योग संगम
आज दिनांक 21/06/2029 को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के नवीन अतिथि गृह परिसर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर योग शिविर के तीसरे दिन के योगाभ्यास और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ। यह गरिमामयी आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की पहली कड़ी की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुई।

शिविर की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरंभ योगाभ्यास कार्यक्रम का सीधा (Live) प्रसारण देखा। इस प्रसारण का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर योग को जन-आंदोलन बनाना, मानसिक शांति, वसुधैव कुटुंबकम (विश्व एक परिवार है) की भावना को जागृत करना और हर नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। प्रधानमंत्री जी के संदेश से प्रेरित होकर सभी ने देश की प्रगति में स्वस्थ शरीर और स्थिर मन के महत्व को समझा।

लाइव प्रसारण के साथ ही सामूहिक योगाभ्यास शुरू हुआ। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


शिविर के मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में श्री रितेश कुमार उपस्थित रहें जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इसी कड़ी में योगाचार्य रितेश ने योग की कई उन्नत और चुनौतीपूर्ण मुद्राएं (Advanced Yoga Poses) करके दिखाईं, जिसे देखकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
प्रो. रवींद्र कुमार चौधरी (कुलानुशासक) ने कहा कि “आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति के लिए योग से बढ़कर कोई अचूक औषधि नहीं है। हमारे विद्यार्थियों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

डॉ. अनुराधा पाठक (NSS समन्वयक) ने कहा कि “योग हमें समाज सेवा और अनुशासन की सीख देता है। हमारे स्वयंसेवकों ने आज योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है।” कुलानुशासक प्रोफेसर रबीन्द्र कुमार चौधरी और डॉ अनुराधा पाठक,समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के सफल संचालक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की यह अनुशासित भागीदारी देखकर अत्यंत प्रसन्नता जताई।
एसकेजे लॉ कॉलेज में International Yoga Day पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित https://t.co/nlnEazhO8q #Muzaffarpur pic.twitter.com/MaV12g2whM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 21, 2026
International Yoga Day के इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लल्लन झा, प्रोफेसर नवेदुल हक, प्रोफेसर अरविंद कुमार, डॉ पुष्पा, डॉ विदिशा तथा अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित हुए।
बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग दो सौ लोगों ने भाग लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all