Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर MY Bharat मुजफ्फरपुर एवं MIT MIT Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत , मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं MIT Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मुजफ्फरपुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
MIT Muzaffarpur
MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.आई.टी कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो.मिथिलेश कुमार झा विशिष्ट अतिथि डॉ.विजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग एम.आई.टी कॉलेज जिला युवा अधिकारी सुश्री बुशरा रहमान मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर सहायक प्रशाखा अधिकारी श्री चन्देश्वर पाण्डेय उपस्थित थे। योग शिक्षक जन्मेजय कुमार के द्वारा योगाभ्यास कराया गया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “365 Yoga for Healthy Ageing के अनुरूप सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया, जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा क्लबों MY Bharat के 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
MIT Muzaffarpur में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस अवसर पर MIT Muzaffarpur के प्राचार्य ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन योग और व्यायाम करने का आग्रह किया। MY Bharat की जिला युवा अधिकारी (DYO) बुशरा रहमान ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है और स्वस्थ जीवन के लिए इसका नियमित अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को फिट और सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन योग एवं व्यायाम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का योगदान रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.