Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day के अवसर पर जिला योग संघ मुजफ्फरपुर, किलकारी बाल भवन, अरुणादित्य ट्रस्ट एवं पेफी-बिहार के संयुक्त तत्वावधान में किलकारी परिसर में योग संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, बाल योगियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

International Yoga Day पर किलकारी में ‘योग संगम’ का आयोजन

जिला योग संघ- मुजफ्फरपुर , किलकारी बाल भवन, अरुणादित्य ट्रस्ट एवं पेफी-बिहार के संयुक्त तत्वावधान में International Yoga Day के अवसर पर किलकारी परिसर में एक विशेष योग कार्यक्रम योग संगम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के मानक अनुरूप का आयोजन किया गया जिसका थीम- “स्वस्थ आयु के लिए योग” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला योग संघ के सचिव कुमार आदित्य, अमन कुमार एवं खेल प्रशिक्षक कृष्णनंदन कुमार के द्वारा शांति पाठ से किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों तथा किलकारी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में भाग लिया।

International Yoga Day  पर किलकारी में ‘योग संगम’ का आयोजन
International Yoga Day पर किलकारी में ‘योग संगम’ का आयोजन

योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित कुमार आदित्य के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धपश्चिमोत्तानांसन, शलभासन, भुजंगासन, नौकासन, धनुरासन, सेतुबंधासन, त्रिकोणासन, गुरुरासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन आदि आसनों सहित अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार तथा ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर किलकारी की प्रमण्डल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवन दृष्टि भी प्रदान करता है।

Advertisements
International Yoga Day  पर किलकारी में ‘योग संगम’ का आयोजन
International Yoga Day पर किलकारी में ‘योग संगम’ का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान श्री आदित्य ने बाल योगियों से कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ जीवनशैली विकसित होती है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किलकारी के नृत्य प्रशिक्षक अमन कुमार, साॅफ्टबॉल एसोसिएशन की सचिव तनु प्रिया, विनोद कुमार शर्मा, पूर्णिमा कुमारी, कायनात आफरीन, अंकित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.