Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June: मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के 21 दिवसीय Muzaffarpur Volleyball Summer Camp का सफल समापन हुआ। कैंप में 72 खिलाड़ियों ने अटैकिंग, सर्विस, डिफेंस और लिफ्टिंग की तकनीक सीखी तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Muzaffarpur Volleyball Summer Camp

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में 2 जून से 21 जून तक आयोजित 21 दिवसीय Muzaffarpur Volleyball Summer Camp का सफलतापूर्वक समापन हो गया। अखाड़ाघाट रोड स्थित जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित इस कैंप में जिले के लगभग 60 बालक एवं 12 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अटैकिंग, लिफ्टिंग, सर्विस और डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण विधाओं का अभ्यास कराया गया, जिससे खिलाड़ियों के खेल कौशल में निखार आया।

Advertisements
Muzaffarpur Volleyball Summer Camp
Muzaffarpur Volleyball Summer Camp

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन एवं जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. त्रिवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कैंप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदन कुमार तथा निर्मल कुमार ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर रवि शंकर कुमार, दीपू कुमार, रण प्रताप जायसवाल, रामकुमार राय शर्मा एवं मुकेश कुमार सहित कई खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.