Muzaffarpur News
Advertisements

ffarpur 21 July : RC College Sakra में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “गुरु शिष्य परंपरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया।

RC College Sakra “गुरु शिष्य परंपरा” कार्यक्रम

सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में गुरु की महत्ता अतुलनीय है। गुरु बौद्धिक चेतना व क्षमता का विस्तार करते हैं। आदिकाल से ही गुरु की महत्ता समाज में अतुलनीय रहा है। गुरु -शिष्य का संबंध परस्पर श्रद्धा और विश्वास पर आधारित होता है । उन्होंने विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस का उदारहण देते हुए शिकागो की कथा कही।

RC College Sakra प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा
RC College Sakra प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा

बौद्धिक चेतना का विस्तार करते हैं गुरु : प्राचार्य

Advertisements

वहीं हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि ‘गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरुदेव महेश्वर गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः’ यानी गुरु को (ब्रम्हा विष्णु और महेश) ईश्वर का दर्जा दिया गया है। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता हैं। मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. विकास कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु से शिक्षक और शिष्य से छात्र बनने के दौरान बहुत खाई उत्पन्न हो गयी जिसे पुनः स्थापित करने की आवश्कता है।

RC College Sakra
RC College Sakra

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार और प्राध्यापक डॉ जनक प्रसाद सिंह ‘मिथलेश’ द्वारा सभा को संबोधित किया गया। डॉ. जनक प्रसाद सिंह ‘मिथलेश’ ने विद्या और शिक्षा के अंतर को रेखांकित किया। दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक डॉ.सिधेश्वर झा द्वारा गुरु स्तुति का गायन किया गया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.बलराम कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए गुरु शिष्य परंपरा के प्राचीन काल से लेकर अर्वाचीन काल तक का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।

RC College Sakra
RC College Sakra

महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ.रविशंकर सिंह एवं प्रधान सहायक श्री प्रदीप कुमार द्वारा गुरु शिष्य सम्बंध पर प्रकाश डाला गया।

मंच संचालन राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. प्रणव प्रेमी और आभार ज्ञापन डॉ. बलराम कुमार द्वारा किया गया।

RC College Sakra
RC College Sakra

कार्यक्रम में शिक्षक डॉ शांतनु सौरभ,डॉ संतोष कुमार ,अरित्रा सुमन,डॉ.राजकुमार मेहता,डॉ अजय कुमार, डॉ. पंकज कुमार लाभ, डॉ.स्वाति रानी, डॉ कायनात तबस्सुम एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे साथ ही छात्र छात्राओं में सौरभ कुमार, सुहाना कुमारी,संजना कुमारी ,आफ़रिन खातून, फिरदौस खातून, अनामिका कुमारी, अलिसा नाज ,शालिनी कुमारी,अजिजा इमाम के द्वारा क्रमशः भाषण,स्वागत गान एवं चित्र कला प्रदर्शन किया गया। सभा में सैकड़ों छात्र/छात्राएँ उपस्थित हुए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.