Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 December : LS College आईक्यूएसी और उद्यम एक्सपर्ट के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय प्रबंधन पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया. इस वेबिनार की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की.

LS College Webinar

वेबिनार में कॉलेज के छात्रों, शिक्षको और वित्तीय विशेषज्ञों की सहभागिता रही. अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन एक सफल जीवन की कुंजी है. वित्तीय प्रबंधन जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है, छात्र हों, कर्मचारी हों या व्यवसायी, वित्तीय रूप से समझदारी से काम करना भविष्य को सुरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रो राय ने कहा छात्र जीवन में, पढ़ाई के साथ-साथ पैसे के प्रबंधन का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है.

LS College वित्तीय प्रबंधन पर वेबिनार का आयोजन
LS College वित्तीय प्रबंधन पर वेबिनार का आयोजन

ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से छात्र अपने करियर की योजना बनाने और उसके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था करने के बारे में सीखते हैं. प्राचार्य ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे छात्र न सिर्फ नौकरी के लिए तैयार हों, बल्कि वे खुद के नियोक्ता भी बन सकें. इसलिए, कॉलेज प्रशासन नियमित रूप से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ उद्यमिता विकास और स्टार्टअप कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को इस बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहा है.

Advertisements

मुख्य वक्ता श्री बर्नावे धारा ने प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े शंकाओं का निराकरण भी किया. कार्यक्रम का समन्वय और संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के डॉ नवीन कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने किया.

कार्यक्रम में ले.(डॉ) राजीव कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, आलोक कुमार गौरव, राहुल कुमार, आदित्य कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.