Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 December : Abha Teacher Training Institute में नव-नामांकित डीएलएड के छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ।
आज दिनांक 05.12.2024 को आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में नव-नामांकित डीएलएड सत्र (2024-26) के छात्र-छात्राओं का इंडक्शन मीट समारोह किया गया।

Abha Teacher Training Institute

महाविद्यालय के सचिव डॉ सतीश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को इस महाविद्यालय में नामांकन लेने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में नामांकन लेकर आप सभी लोग बहुत गौरवान्वित महसूस करेंगे,जब आप दो साल के बाद सभी परीक्षाओं और प्रशिक्षण से परिपूर्ण हो जाएंगे। आपको अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहना है, सभी प्रशिक्षण के पाठ को ध्यान से सुनना है और अपने जीवन में उसको चरितार्थ करना है। यह महाविद्यालय छात्रों के चरित्र निर्माण और भविष्य निर्माण की दिशा में प्रमुखता से काम करता है।

Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute


मुख्य अतिथि भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि छात्रों के जीवन में ज्ञान एक ऐसी पूंजी है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। इसलिए जितना ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जन कीजिए तभी आप अपने जीवन में एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे जो देश के धरोहर के रूप में साबित होंगे।

Advertisements
Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute


महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी लोग भविष्य के अच्छे और उच्च कोटि के शिक्षक होने वाले हैं। इस महाविद्यालय से निकले हुए सभी विद्यार्थियों का जीवन बहुत उन्नत कोटि का रहा है और वह ऊर्जा आपको आज से मिल रही है। इसलिए जीवन में समय प्रबंधन एवं अनुशासन को अपनाते हुए ज्ञान अर्जन करना चाहिए।


उसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कॉलेज में नामांकन लेने से उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो श्वेता प्रभात व धन्यवाद ज्ञापन प्रो संजू सिंह ने किया किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो स्वाति प्रिया ने किया।


मौके पर डॉ संजय, प्रो स्वाति प्रिया, प्रो स्मिता, डॉ जितेंद्र, प्रो संतोष चौधरी, प्रो सुबोध, अजय, उत्तम, सुखदेव जी एवं विकास समेत शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.