Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 October : B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur में 12 अक्टूबर को बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा और 14 अक्टूबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। परीक्षा में पारदर्शिता, समयबद्ध प्रवेश, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध, ड्रेस कोड और पहचान पत्र से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

B.R.A. Bihar University परीक्षा की तैयारी पर कुलपति की समीक्षा बैठक

B.R.A. Bihar University परीक्षा की तैयारी पर कुलपति की समीक्षा बैठक
B.R.A. Bihar University परीक्षा की तैयारी पर कुलपति की समीक्षा बैठक

B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर में आगामी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (12/102025), और पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा (14/10/2025), को ध्यान में रखते हुए आज डिस्टेंस एजुकेशन बिल्डिंग के कांफ्रेंस हॉल में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में परास्नातक विभागों के सभी शिक्षकों तथा मुजफ्फरपुर स्थित सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ 12:30 अपराह्न में एक बैठक संपन्न हुई .

B.R.A. Bihar University परीक्षा की तैयारी पर कुलपति की समीक्षा बैठक

कुलपति महोदय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए परीक्षा को पारदर्शिता और सुचितापूर्वक कराने पर बल दिया। इस अवसर पर कुलानुशासक और PAT 2023-2024 के नोडल पदाधिकारी प्रो विनय शंकर राय ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों यथा परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश 9:00 पूर्वाहन से आरंभ होना, 10:15 पूर्वाह्न के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश प्रतिबंधित होना और सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि का परीक्षा परिसर में प्रयोग निषेध प्रमुख है।

Advertisements

परीक्षार्थियों को फुल कमीज, जूता मोजा आदि में प्रवेश भी प्रतिबंधित है। सभी परीक्षार्थियों को सरकार द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक फोटो युक्त पहचान पत्र अवश्य लाना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परास्नातक विभाग के सभी शिक्षक, मुजफ्फरपुर स्थित अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं केंद्र-अधीक्षक, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार तथा PAT 2023-24 की नोडल टीम और उसके सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.