Bihar News
Advertisements

बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर बम बनाते समय ब्लास्ट हुआ जिसमें एक व्यक्ति के चीथड़े उड़ गए और पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ. गोपालगंज जिले के हथुआ बाजार में हुए बड़े बम धमाके में एक व्यक्ति के शव के चीथड़े उड़ गए उस व्यक्ति के बेटे की भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुई है. धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक सुनाई पड़ी आवाज. आशंका जताई जा रही है कि बम बनाने समय दुर्घटना हुई है.

अभी कुछ दिनों पहले बिहार के भागलपुर जिले में भी बम ब्लास्ट के मामले आए थे जिसमें 15 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इन दोनों घटनाओं से यही पता चलता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भी पटाखों के नाम पर पटाखे बेचने के नाम पर पटाखे बनाए जाते हैं और साथ में बम भी बनाए जाते हैं. हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहां की ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि मोहम्मद सलीम मियां और उसके पुत्र अफसर अली पटाखा का कारोबार करते थे और पटाखा भी बनाते हैं. घर में पटाखे की स्टॉक रखी थी इसी में ब्लास्ट हो गया. जिससे पिता की मौत हो गई और पुत्र जख्मी है.

गोपालगंज सदर अस्पताल में नगर थाना के इंस्पेक्टर ललन कुमार ने मामले की जांच की एसडीपीओ नरेश कुमार के अनुसार मामले की जांच अब नए दृष्टिकोण से की जाएगी. जिस मकान में धमाका हुआ उसका आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है. यह घर हलीम मियां का ही था. शव के टुकड़ों को अनेक जगहों से उठाना पड़ा इसे बोर में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अली मियां के पुत्र अख्तर आलम को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है फॉरेंसिक टीम पटना और मुजफ्फरपुर से भी बुलाया गया है.

Advertisements

#giopalganjnews #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.