Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 17 November : Bihar School Handball – आज दिनांक 17 नवंबर (रविवार)2024 को मुखर्जी सेमिनारी विद्यालय में हैंडबॉल संघ के कार्यकारिणी कि बैठक हुई।

Bihar School Handball

संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ उद्दीन फ़ैज़ ने इस बैठक की अध्यक्षता किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 6 से 7 दिसंबर को मुखर्जी सेमिनारी विद्यालय के खेल मैदान में प्रथम अंतर विद्यालय सह जिला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

Bihar School Handball : आज दिनांक 17 नवंबर (रविवार) 2024 को मुखर्जी सेमिनारी विद्यालय में हैंडबॉल संघ के कार्यकारिणी कि बैठक हुई।
Bihar School Handball : आज दिनांक 17 नवंबर (रविवार) 2024 को मुखर्जी सेमिनारी विद्यालय में हैंडबॉल संघ के कार्यकारिणी कि बैठक हुई।

संघ के सचिव कृष्णा ठाकुर ने बताया की यह पहली बार जिला संघ अपना प्रतियोगिता आयोजित कर रही हैं आयु वर्ग 14, 17, व 19 (बालक/बालिका) में यह प्रतियोगिता होगा। प्रतेक आयु वर्ग के टीम में खिलाडियों कि संख्या कम से कम 7 और अधिक से अधिक 10 होगी। एक खिलाडी को केवल एक ही आयु वर्ग में खेलने की अनुमति होगी। विद्यालय को अपने विद्यालय का फ्लैग लाना अनिवार्य होगा और खिलाडियों को आयोजन स्थल में अपने विद्यालय से निर्गित पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड (मूल) लाना अनिवार्य होगा।

Advertisements

प्रवेश लेने कि अंतिम तिथि 30 नवंबर (शनिवार) तक रहेगी। बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र सम्राट, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मनी, बलमुकुंद कुमार, मिथलेश शर्मा, दिवाकर कुमार व प्रकाश कुमार रहे।

इस आयोजन के लिए आयोजन अध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि और आयोजन सचिव बालमुकुंद कुमार को सर्व सम्मति से बनाया गया। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्णा ठाकुर ने दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.