Ravi Mehta Memorial Football League 43rd Match Report
November 18, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 18 November : आज दिनांक 18 November 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब का खेल के लिए मैदान में उपस्थित नहीं होने के कारण बैरिया फुटबॉल क्लब को ओवर दिया गया.
Ravi Mehta Memorial Football
आज दिनांक 18 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 42 वा और आज का पहला मैच बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन रैंबो फुटबॉल क्लब खेलने के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई जिसके कारण बैरिया फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

लीग मैच का 43 वा एवं आज का दूसरा मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार चंदू जी कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , ई.कामेश्वर प्रसाद सिंह, निलेश कुमार ,अलीमुद्दीन के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। आज खेलेगा दूसरे मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के द्वारा मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।
Muzaffarpur की पल्लवी ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता कांस्य https://t.co/dVOEdfn6RK #Muzaffarpur #wrestling pic.twitter.com/d8ukd7BkTf
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 18, 2024
आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज एवं दीपक कुमार प्रतिनियुक्त थे।
दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक इरशाद मलिक और राकेश कुमार प्रतिनियुक्त थे।
दिनांक 19 11 24 को टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम अमित 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा ।
दूसरा मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all