Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : Tirhut College of Physical Education तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का ट्रॉफी अनावरण किया गया.

Tirhut College of Physical Education

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय स्थित रवि नंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में 21 से 25 नवंबर तक बिहार राज्य अमेच्योर अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

इसी क्रम में आज महाविद्यालय में प्रतियोगिता का ट्रॉफी अनावरण संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्राचार्य डॉ शक्तिवान सिंह के द्वारा किया गया। गुरुकुल के संस्थापक एवं प्रतियोगिता निदेशक अभिषेक सोनू ने बताया कि कुल 30 जिलों के 240 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवा लिया है। जिसमें विश्व जूनियर खिलाड़ी, एशियन स्कूल विजेता, एशियन क्वालीफ़ायर, राष्ट्रीय विजेताओं, राज्य विजेताओं सहित 70 से ऊपर अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सम्मिलित हो रहें हैंI

Advertisements

प्रतियोगिता 9 चक्रों में आयोजित होगी एवं 3 पुरुष तथा 3 महिला कुल 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय अमेच्योर प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त अवसर पर प्रो बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• अजय कुमार सिंह, विनय कुमार, अजिताभ, संजय कुमार, अभिषेक सोनू, संजीत, रवि, ऋषि, विष्णु उपस्थित रहें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.