Headlines

Muzaffarpur Cricket League भारती क्लब ने विंध्यवासिनी फाउंडेशन को पराजित किया

Advertisements

Muzaffarpur 28 November : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित खेले गए मैच में भारती क्लब ने विंध्यवासिनी फाउंडेशन को आठ विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

Muzaffarpur Cricket League

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में विंध्यवासिनी फाउंडेशन ने 8 विकेट खोकर 95 रन बनाएं जिसमें आदित्य गुप्ता ने 15 एवं इंद्रजीत ने 23 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया ।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से राहुल किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके वही विशाल राज, ठाकुर देवाशीष ,चंद्र माधव और विकास रंजन ने एक-एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

विंदवासिनी फाउंडेशन को हरा भारती क्लब अंतिम चार में।

विंदवासिनी फाउंडेशन को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

राहुल किशोर हुए मैन ऑफ द मैच।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 99 रन बना लिए भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने नाबाद 41 एवं विकास रंजन ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली वहीं चंद्रप्रकाश 25 रन बनाकर आउट हुए ।गेंदबाजी में विंध्यवासिनी फाउंडेशन के तरफ से शुभम कुमार एवं अमन कुमार ने एक-एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मैन ऑफ़ द मैच भारती क्लब के राहुल किशोर को दिया गया और वही आज के अंपायर रवि कुमार एवं अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में उज्जवल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *