Muzaffarpur 2 May : LS College की एनसीसी इकाई में शनिवार को गरिमामय ‘रैंक सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें नए रैंक से नवाजा गया।
LS College में रैंक सेरेमनी
LS College में रैंक सेरेमनी अवसर पर आशुतोष राज को सीनियर अंडर ऑफिसर तथा नमृता सुधीर को अंडर ऑफिसर का रैंक प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इन दोनों कैडेटों का पिछला प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। आशुतोष वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मार्च कर कॉलेज का मान बढ़ा चुके हैं, वहीं सुश्री नमृता सुधीर ने थल सेना कैंप में 32 बिहार बटालियन एनसीसी का सफल नेतृत्व कर अपनी सैन्य कुशलता का परिचय दिया है। इसके अतिरिक्त, दोनों ही मेधावी कैडेटों ने हाल ही में आयोजित एनसीसी की ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में ‘अल्फा’ ग्रेडिंग प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता प्रमाणित की है।

कैडेटों को रैंक प्रदान करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने उनके प्रयासों की सराहना की करते हुए कहा कि आशुतोष और नमृता की यह उपलब्धि न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि कॉलेज के अन्य कैडेटों और छात्रों के लिए भी एक मिसाल और प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने आगे कहा कि अनुशासन और संकल्प के बल पर ही छात्र राष्ट्रीय स्तर के इन गौरवशाली मंचों तक अपनी पहचान बना पाने में सफल रहे हैं, जिससे पूरे शैक्षणिक परिवेश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
LS College शिक्षक संघ चुनाव संपन्न: प्रो. जयकांत सिंह अध्यक्ष, डॉ. राजीव कुमार फिर बने महासचिव https://t.co/L2ZmnzPb4a #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/7dW9yBjmYg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 2, 2026
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों कैडेटों ने अपनी प्रतिभा और निरंतर परिश्रम की बदौलत यह सफलता हासिल की है। इस विशेष अवसर पर डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट एवं कॉलेज के शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.