Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 December : 32nd Chaturbhuj Cup Football टूर्नामेंट: बीरगंज नेपाल की टीम ने फाइनल में मुजफ्फरपुर जिला एकादश को हराया

32nd Chaturbhuj Cup Football

आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 32वें ऑल इंडिया चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में यूथ एकेडमी बीरगंज नेपाल ने मुजफ्फरपुर जिला एकादश को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

32nd Chaturbhuj Cup Football बीरगंज नेपाल की टीम ने फाइनल में मुजफ्फरपुर जिला एकादश को हराया
32nd Chaturbhuj Cup Football बीरगंज नेपाल की टीम ने फाइनल में मुजफ्फरपुर जिला एकादश को हराया

मैच का शुभारंभ और खेल का विवरण

टूर्नामेंट के अध्यक्ष श्री नंद किशोर आर्य, मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री और चतुर्भुज राम मेमोरियल ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती सुनीता आर्य ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

Advertisements
Chaturbhuj Cup Football

प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में मेजबान मुजफ्फरपुर की टीम ने बीरगंज नेपाल की टीम का जोरदार मुकाबला किया । इसी का परिणाम था कि पहले हाफ में दोनों टीम में कोई गोल नहीं कर सकी । खास कर नेपाल टीम के हमले को मेजबान टीम के डिफेंडरों ने नाकाम किया। लेकिन दूसरे हाफ़ में मेहमान टीम ने रणनीति बदली और कई शानदार मुव बनाए । अंततः 52 वे मिनट में स्ट्राइकर राज चौधरी ने मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी जो अंततः निर्णायक साबित हुआ।

पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह

मैच के मुख्य अतिथि, स्वर्गीय चतुर्भुज राम के पुत्र हृदय नारायण आर्य (90 वर्ष) ने पूर्व के वरिष्ठ खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामबाबू चौधरी, शिवजी प्रसाद, सुमंत कुमार चटर्जी, अजय कुमार पालित, सुभाष चंद्र प्रसाद, और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल थे।

राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली चार महिला खिलाड़ियों—बेबो नफीसा (अंडर-17), गुनगुन कुमारी (अंडर-17), मुस्कान कुमारी (अंडर-14), और निशा (अंडर-17)—को श्रीमती सुनीता आर्य द्वारा सम्मानित किया गया।

Chaturbhuj Cup Football

गोल्डन बूट और अन्य पुरस्कार

टूर्नामेंट के गोल्डन बूट पुरस्कार को इस बार संयुक्त रूप से दो खिलाड़ियों को दिया गया—मुजफ्फरपुर टीम के आलोक और बीरगंज नेपाल के एलेक्स तमाम। दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से चार-चार गोल किए थे। प्रत्येक को ₹2500 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीरगंज नेपाल टीम के जर्सी नंबर 18 खिलाड़ी सुजय डोंगल को दिया गया।

विजेता टीम बीरगंज नेपाल को ₹20,000 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता मुजफ्फरपुर टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

विशेष सम्मान

मैदान में 1960 से भुजा बेचने वाले राजेंद्र जी को टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष नंद किशोर आर्य ने साल, मोमेंटो और बैग देकर सम्मानित किया।

निर्णायक और आयोजन टीम का योगदान

मैच में निर्णायक के रूप में अरुण हांसदा (इंडिया रेफरी), दीपक कुमार (इंडिया रेफरी), मुहम्मद सलाम (बिहार रेफरी), और अलीमुद्दीन (बिहार रेफरी) ने भूमिका निभाई।
आयोजन सचिव राणा कर्मकार ने टूर्नामेंट की सफलता में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों, मीडिया कर्मियों, ग्राउंडसमैन और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

समापन

32वें ऑल इंडिया चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का यह फाइनल न केवल रोमांचक खेल का गवाह बना बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा भी साबित हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.