www.goltoo.in

SKJ Law College ‘मानवाधिकार-चुनौतियाँ एवं अवसर’ पर सेमिनार का आयोजन

December 11, 2024 | by Goltoo

book

Muzaffarpur 11 December : 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर SKJ Law College मुजफ्फरपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘मानवाधिकार-चुनौतियाँ एवं अवसर’ था. इस सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ.जिसमे मुख्य अतिथि मो. शफीउल,डीआईजी (B.S.A.P.) मुजफ्फरपुर, महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार,प्राचार्य डॉ केकेएन तिवारी, उपप्राचार्य प्रो बीएम आज़ाद ,रत्नेश भारद्वाज,आदि थे.

SKJ Law College मानवाधिकार दिवस

SKJ Law College मानवाधिकार दिवस
SKJ Law College मानवाधिकार दिवस

इस सेमिनार का स्वागत भाषण निदेशक श्री जयंत कुमार ने करते हुए कहा की मानवाधिकार के सार्वभौमिक घोषणापत्र जो 10 दिसंबर 1948 को विश्व के मानचित्र पर आया, जिसका भारत के संविधान में मौलिक अधिकार के विभिन्न अनुच्छेदों में व्यावहारिक रूप में प्रचलन है.

प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि मानवाधिकार का उल्लंघन वैश्विक समस्या है. युद्धरत देश के नागरिकों के मानवाधिकार की रक्षा करने की व्यापक तरीके से आवश्यकता है.

SKJ Law College मानवाधिकार दिवस-मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद शफीउल हक
SKJ Law College मानवाधिकार दिवस-मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद शफीउल हक

मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद शफीउल हक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने मानव अधिकार के सिद्धांतों को अपने संविधान में 26 नवंबर 1949 से ही अंगीकृत कर लिया गया है कर लिया गया है तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा समय-समय पर मानवाधिकार के संदर्भ में दिए गए दिशा निर्देशों एवं न्यायिक निर्णय द्वारा मानव अधिकार के चुनौतियों को अवसर में बदलने का कार्य करते हैं.

SKJ Law College


इस सेमिनार के अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर रत्नेश कुमार, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रो आर सहाय, प्रोफेसर धनंजय पांडे, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉक्टर सत्यव्रत प्रोफेसर डॉ अर्चना अनुपम, डॉ सुनील कुमार, प्रोफेसर मधु कुमारी, श्री उज्जवल कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किया.


SKJ Law College मानवाधिकार दिवस: सेमिनार के मध्य में महाविद्यालय की पत्रिका 'विधि दर्पण' का लोकार्पण मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा किया गया.

SKJ Law College मानवाधिकार दिवस: सेमिनार के मध्य में महाविद्यालय की पत्रिका ‘विधि दर्पण’ का लोकार्पण मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा किया गया.

सेमिनार के मध्य में महाविद्यालय की पत्रिका ‘विधि दर्पण’ का लोकार्पण मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा किया गया.

सेमिनार के द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने सेमिनार के विषय पर अपने-अपने लेख प्रस्तुतीकरण किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक छात्र तथा कर्मचारी उपस्थित रहे. सेमिनार का मंच संचालन प्रोफेसर धनंजय पांडे(कार्यक्रम संयोजक) तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर बीएम आजाद ने किया.

RELATED POSTS

View all

view all