Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 September : मुजफ्फरपुर में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर 2022 निगम चुनाव की तैयारी के लिए कोषांग का गठन किया गया है. मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव के लिए 485 बूथ बनाए गए है। मुजफ्फरपुर नगर निगम में 311 केंद्र है। डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में किसानों के नोडल अधिकारी के साथ बैठक हुई । चुनाव की तैयारियों के लिए 10,000 कर्मियों की जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

चुनाव में कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर को चयनित किया गया है। प्रशिक्षण 15 से 21 और 24 से 30 सितंबर तक होग। मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव में वज्रगृह बीवी कॉलेजिएट और महिला शिल्प कला भवन विद्यालय में बनाया जाएगा ।

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को कार्यो को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिय। बनाए गए कुछ कोषांगों में सामग्री कोषांग विधि व्यवस्थाकोषांग मतपत्र कोषांग आचार संहिता कोषांग आदि शामिल हैं।

Advertisements

#nagarnigamchunav #nigamchunav #elections #Muzaffarpurnagarnigam #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.