Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 September: Tirhut College, झपहां में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में युवाओं को आपदा के समय बचाव, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा एवं रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार श्री अशोक कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव श्री मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह, रामशरण राय बी.एड. कॉलेज, हाजीपुर के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रवि रंजन कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार एवं डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री रंजन कुमार ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisements
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

महाविद्यालय के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव श्री मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं में सेवा भावना, आत्मविश्वास और आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

शिविर के सफल संचालन में प्रो. रंजन कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों के समन्वय, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को उन्होंने सक्रियता से संभाला।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.